बड़ी लापरवाही! जमशेदपुर में वेल्डिंग के दौरान सिलेंडर फटा, मजदूर गंभीर रूप से घायल…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मिल एरिया में शुक्रवार को एक वेल्डिंग दुकान में बड़ा हादसा हो गया। वेल्डिंग का काम करते समय सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।
धमाका इतना तेज था कि पास खड़े ट्रक का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। घायल मजदूर को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस हादसे ने फिर एक बार औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा की अनदेखी को उजागर कर दिया है। लोगों का कहना है कि वेल्डिंग जैसे खतरनाक काम के दौरान सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन इंतजामों की बेहद जरूरत होती है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सिलेंडर में विस्फोट कैसे हुआ।

