1000213126

झारखंड में बड़ी नक्सली साजिश फेल, सुरक्षाबलों ने किया बड़ा खुलासा, 2-2 किलो के 30 IED बरामद…

खबर को शेयर करें
1000213126

Jharkhand: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पुलिस और सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। टोकलो थाना और दलभंगा ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 2-2 किलो के 30 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए। सभी बमों को बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

इस कार्रवाई की जानकारी चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिली थी। सूचना के अनुसार भाकपा माओवादी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगलों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जमीन के नीचे छिपा रखी थी।

इसके बाद चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिलों की पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया और यह बड़ी कामयाबी हासिल की।

लगातार मिल रही है सफलता:
पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों को नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार सफलता मिल रही है।
•1 जुलाई को टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों से 18,000 डेटोनेटर बरामद किए गए थे।
•18 जून को टोकलो थाना क्षेत्र के चितपिल जंगल से 14 शक्तिशाली आईईडी और 52 किलोग्राम सफेद पाउडर (जो विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होता है) जब्त किया गया था।

सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के अनुसार, माओवादी संगठन के शीर्ष नेता जैसे मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन और जयकांत समेत कई हार्डकोर नक्सली सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। इन्हीं गतिविधियों के मद्देनजर क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज कर दिए गए हैं।