1000207855

जमशेदपुर में बड़ा GST घोटाला: फर्जी बिल के जरिए 11 करोड़ का ITC लाभ, रांची के दो व्यापारी गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000207855

Jamshedpur news: जमशेदपुर से एक बड़े GST घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। इस घोटाले में रांची के दो व्यापारियों कुमार लव अग्रवाल और गुलबहार मलिक को गिरफ्तार किया गया है। जीएसटी इंटेलिजेंस की डीजीसीआई टीम ने इन दोनों को फर्जी जीएसटी बिल के ज़रिए करीब 11 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का अनुचित लाभ उठाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि इन व्यापारियों ने 50 करोड़ रुपये की सामग्रियों की केवल कागजी खरीद-बिक्री दिखाई थी। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

कुमार लव अग्रवाल बैटरी का अधिकृत विक्रेता है जबकि गुलबहार मलिक पुरानी रद्दी बैटरियों का व्यापार करता है। बताया जा रहा है कि गुलबहार ने अग्रवाल को बिना कोई सामग्री दिए ही करीब 10 करोड़ रुपये का फर्जी जीएसटी बिल थमा दिया था। इसके अलावा अग्रवाल ने अन्य व्यापारियों से भी इसी प्रकार के फर्जी बिल लेकर ITC का लाभ उठाया।

जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि गुलबहार मलिक ने दर्जनों कागजी फर्म बनाकर फर्जी बिल जारी किए थे। इनमें न्यू इंडिया ट्रेडर्स, कैपिटल इंटरप्राइजेज, एफएम ट्रेडिंग, डीडी इंटरप्राइजेज, जिशान ट्रेडिंग जैसी कंपनियां शामिल हैं।

फिलहाल GST इंटेलिजेंस की टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।