1000246739

JSSC भर्ती में बड़ा बदलाव: अब स्नातक स्तर की नियुक्ति में प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा अनिवार्य…

खबर को शेयर करें
1000246739

Jharkhand: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने स्नातक स्तर के पदों पर होने वाली नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

आयोग के नए नियम के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर कुल पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा। यदि किसी आरक्षण श्रेणी में 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं तो उसी श्रेणी के अन्य योग्य अभ्यर्थियों को मेधा सूची में शामिल किया जाएगा।

संशोधित नियमावली में यह भी प्रावधान है कि यदि किसी भर्ती में 50 हजार से कम आवेदन आते हैं तो प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी। वहीं विशेष परिस्थितियों में 50 हजार से अधिक आवेदन होने पर भी आयोग चाहें तो सीधे मुख्य परीक्षा आयोजित कर सकता है।

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

•परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार की होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग लागू होगी।
•प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलेंगे जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।
•सामान्य श्रेणी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए न्यूनतम 40% अंक लाना अनिवार्य होगा।
•एससी, एसटी और महिलाओं के लिए 32%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34%, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5% और आदिम जनजाति के लिए 30% अंक आवश्यक होंगे।

प्रारंभिक परीक्षा का विषय-वस्तु
•कुल 120 अंकों की परीक्षा होगी।
•इसमें 30 प्रश्न सामान्य अध्ययन, 60 प्रश्न झारखंड से संबंधित और सामान्य गणित, सामान्य विज्ञान तथा मानसिक क्षमता जांच के 10-10 प्रश्न शामिल होंगे।
•मुख्य परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न पूर्व की तरह ही रहेगा।

यह बदलाव झारखंड में होने वाली सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।