1000287383

झारखंड के सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव : NCERT सिलेबस में जुड़ा 20% स्थानीय कंटेंट…

खबर को शेयर करें
1000287383

Jharkhand: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को NCERT पाठ्यक्रम के साथ 20 प्रतिशत स्थानीय कंटेंट भी पढ़ाया जाएगा।

यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) 2023 के तहत की जा रही है। इसका उद्देश्य छात्रों को उनकी संस्कृति, इतिहास, भाषा और पर्यावरण से जोड़ना है।

JCERT (झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद) इस नए पाठ्यक्रम को तैयार कर रहा है और रांची में शिक्षकों की टीम इस पर काम कर रही है। अब तक लगभग 70% कार्य पूरा हो चुका है।

क्या-क्या होगा खास?

•In language subject – स्थानीय बोलियों के शब्दों को शामिल किया जाएगा।
•Literature and songs – स्थानीय लोकगीत और बालगीत को स्थान मिलेगा।
•In science – झारखंड की जैव विविधता, औषधीय पौधे जैसे रूगड़ा और करम को जोड़ा जाएगा।
•In geography – दलमा के जंगल, हाथी, जलप्रपात और राज्य के विशेष भौगोलिक तत्व शामिल किए जाएंगे।

इससे छात्रों को अपने परिवेश को समझने का अवसर मिलेगा और वे अपनी संस्कृति व परंपराओं पर गर्व महसूस कर सकेंगे।

JCERT के उप निदेशक प्रदीप चौबे के अनुसार इस पहल से छात्रों की पढ़ाई और भी रोचक बनेगी और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। सरकार का मानना है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा भरेगा और बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाएगा।