Big Breaking: जमशेदपुर के जुगसलाई में युवक पर अज्ञात अपराधियों ने चलाई 3 राउंड गोलियां, TMH में भर्ती…

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में शुक्रवार देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात अपराधियों ने ज़फर अली नामक युवक पर तीन राउंड गोलियां चलाईं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल ज़फर को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है।
ज़फर के साथी ने बताया कि ज़फर गोलमुरी बाज़ार में चिकन शॉप चलाता है। शुक्रवार शाम दोनों मिल्लत नगर में मौजूद थे। इसी दौरान जब वे किसी काम से जुगसलाई फाटक की ओर गए तभी अज्ञात अपराधियों ने ज़फर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।


