1000226731

Big Breaking: जमशेदपुर के मानगो जवाहरनगर रोड में फायरिंग की खबर, जांच में जुटी पुलिस…

खबर को शेयर करें
1000226731

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित जवाहरनगर रोड नंबर 9 से मंगलवार रात फायरिंग की चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक अचानक वहां पहुंचे और हवा में खुलेआम फायरिंग कर भाग निकले। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।

हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक किसी भी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

(इस खबर से जुड़ी अधिक जानकारियां जल्द ही साझा की जाएंगी)