1000241275

बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कार्रवाई!! टाटा स्टील न्यू आर एंड डी साइट से चोरी कांड का खुलासा, दो गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000241275

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में टाटा स्टील के न्यू आर एंड डी साइट (लिंडे प्लांट मेन गेट के सामने) से हुई चोरी और हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया सामान बरामद किया है।

घटना 24 जुलाई गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। कुछ असामाजिक तत्वों ने साइट पर रखे प्रोजेक्ट मटेरियल पर कब्जा जमाने के लिए ईंट और पत्थर से हमला कर दिया और मौके से लोहा पाइप समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी दिलीप यादव के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाकर चोरी का खुलासा किया और आरोपियों की निशानदेही पर 25 पीस लोहा पाइप बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू घोष (23 वर्ष) और विकास घोष उर्फ मुटरु (19 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थाना प्रभारी दिलीप यादव ने कहा कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को सख्ती से रोका जाएगा। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।