अगस्त में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, झारखंड में 8 दिन छुट्टी, देखिए पूरी लिस्ट…

Azad Reporter desk: अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो चुका है। इस बार पूरे देश में अगस्त 2025 में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार, रविवार के साप्ताहिक अवकाश और अलग-अलग राज्यों में पड़ने वाले त्योहार शामिल हैं।
झारखंड में अगस्त महीने में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें 9 और 23 अगस्त (दूसरा व चौथा शनिवार) सभी रविवार, 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 16 अगस्त (जन्माष्टमी) की छुट्टियां शामिल हैं।
कब-कब रहेंगी अगस्त 2025 में बैंकों की छुट्टियां?
•3 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
•8 अगस्त (शुक्रवार) – टेंडोंग ल्हो रुम फात (सिक्किम, ओडिशा)
•9 अगस्त (शनिवार) – रक्षाबंधन (कुछ राज्यों में)
•9 अगस्त (शनिवार) – दूसरा शनिवार (देशभर)
•10 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
•13 अगस्त (बुधवार) – देशभक्त दिवस (मणिपुर)
•15 अगस्त (शुक्रवार) – स्वतंत्रता दिवस (सभी राज्यों में)
•16 अगस्त (शनिवार) – जन्माष्टमी (कई राज्यों में)
•17 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
•19 अगस्त (मंगलवार) – महाराजा बीर बिक्रम जन्मदिन (अगरतला)
•23 अगस्त (शनिवार) – चौथा शनिवार
•24 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
•25 अगस्त (सोमवार) – श्रीमंत संकर्देवा तिथि (गुवाहाटी)
•27 अगस्त (बुधवार) – गणेश चतुर्थी (कई राज्यों में)
•28 अगस्त (गुरुवार) – गणेश चतुर्थी / नुआखाई (कुछ राज्यों में)
•31 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
बैंकों की शाखाएं बंद रहने पर भी ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ATM, कैश डिपॉजिट मशीन, पासबुक प्रिंटिंग मशीन, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं इन छुट्टियों के दौरान भी चालू रहेंगी।
Note: छुट्टियों की तारीखें राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।


