1000237223

पूर्वी सिंहभूम के 19 पंचायतों में 25 जुलाई को लगेगा बैंकिंग शिविर, जनधन से लेकर बीमा तक मिलेंगी कई सुविधाएं…

खबर को शेयर करें
1000237223

Jamshedpur news: ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को एक खास अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दिन जिले की 19 पंचायतों में विशेष वित्तीय समावेशन शिविर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को बैंक से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी।

यह अभियान भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग द्वारा पूरे देश में 1 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक चलाए जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का हिस्सा है। इसका मकसद है कि हर व्यक्ति तक बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो।

शिविर में मिलेंगी ये सुविधाएं:
•नए जनधन खाते खोलने की सुविधा
•पुराने या बंद जनधन खातों का पुनः KYC (Re-KYC)
•प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) में नामांकन
•प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) में पंजीकरण
•अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ने का मौका
•बैंक खातों में नॉमिनी जोड़ने की सुविधा
•साइबर सुरक्षा और डिजिटल लेनदेन को लेकर जागरूकता

शिविर लगने वाले पंचायतों के नाम:
चालुनिया, भटकुंडा, छोटा गोविंदपुर (पूर्व), बड़ाकंजिया, असना, अंगरपाड़ा, कुमीर, करनडीह (उत्तर), नूतनगढ़, घाघीडीह (पूर्व), हलुदबनी (दक्षिण), बालिजुरी, कुइलीसुता, देवघर, टांगराईन, बड़िया (दक्षिण), गोबरघुसी, पुरानापानी और हल्दिपोखर (पूर्व)।

पूर्वी सिंहभूम के अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी ग्रामीणों से अपील की है कि वे अपने पंचायत भवन में आयोजित इस शिविर में जरूर शामिल हों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।