IMG 20250329 WA0026
|

आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने जरूरतमंदों में बांटी ईद मुबारक किट…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिद्दीकी ने जवाहरनगर के रोड नंबर 13 में जरूरतमंद लोगों में ईद मुबारक किट बांटी। इस किट में ईद के मौके पर इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीजें शामिल थीं।काशिफ रजा ने बताया कि वह पिछले 10 सालों से हर रमजान और ईद के मौके पर जरूरतमंद लोगों को रमजान और ईद मुबारक किट देते आ रहे हैं।

IMG 20250329 WA0024

उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी की एक छोटी सी पहल है जिससे जरूरतमंद लोगों की थोड़ी बहुत मदद हो सके।इस मौके पर काशिफ रजा ने सौगात ए मोदी पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुसलमानों के खिलाफ अत्याचार करती है और उनके नेता खुले मंच से नफरत फैलाते हैं।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय को ऐसी सरकार की सौगात की जरूरत नहीं है और उन्हें इसका बहिष्कार करना चाहिए।