IMG 20240913 WA0058
|

वक्फ अमेंडमेंट बिल के खिलाफ आजाद समाज पार्टी का जागरूकता अभियान

खबर को शेयर करें
IMG 20240913 WA0059

वक्फ अमेंडमेंट बिल 2024 के खिलाफ पूरे देश में विरोध जारी है। शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद आजाद समाज पार्टी ने मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड की सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाया, जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे इस बिल को खारिज करने के लिए आगे आएं।

IMG 20240913 WA0060

पार्टी ने जनता को संयुक्त संसदीय समिति को मेल करने और बिल का विरोध दर्ज कराने के तरीके बताए। आजाद समाज पार्टी के ज़िला प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार धार्मिक मामलों में बेवजह हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार किसी भी धर्म के मामलों में सबसे अधिक दखल दे रही है, और यह बिल इसका ताजा उदाहरण है।

IMG 20240913 WA0061

इस अभियान में यह भी सिखाया गया कि लोग बिल के विरोध में स्कैनिंग और मेल कैसे करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की आवाज़ उठ सके।