नबी के शान में गुस्ताखी के खिलाफ आजाद समाज पार्टी द्वारा जमशेदपुर के मानगो में कल निकाला जाएगा आक्रोश रैली, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी।

यती नरसिंहानंद के अमर्यादित बयान को लेकर आजाद समाज पार्टी द्वारा शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
प्रेस कांफ्रेंस कर बताया गया की यती के दिए गए अमर्यादित बयान और उनके रवैय को आज़ाद समाज पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी ।

मजहर खान ने कहा कि आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और प्रदेश अध्यक्ष काशिफ सिद्दिकी के निर्देश अनुसार पूरे झारखंड राज्य में आजाद समाज पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा साथ ही पुतला दहन कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस संदर्भ में जमशेदपुर के मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में कल रविवार को शाम 4:00 बजे आजाद समाज पार्टी के बैनर तले जुलूस निकाला जायेगा और उसके पश्चात यति नरसिहानन्द के खिलाफ आजाद नगर थाने में एफआईआर दर्ज किया जाएगा।


