IMG 20241019 WA0051
|

काशिफ रज़ा सिद्दीकी पर आज़ाद समाज पार्टी ने लगाया अंतिम मुहर, लड़ेंगे जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से चुनाव

खबर को शेयर करें
IMG 20241019 WA0049

झारखण्ड में विधानसभा चुनाव का शंखनाद बज चूका है और इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया द्वारा राज्य में आचार संहिता लागू कर दिया गया है अब जितनी भी राजनितिक पार्टियां है सभी अपने अपने दांव आज़माने के लिए मैदान में उतर चुकी गई इसी कड़ी में आज़ाद समाज पार्टी काशीराम द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से काशिफ रज़ा सिद्दीकी को उम्मीदवार के रूप में चुना गया है इस इस संबंध में काशिफ रजा सिद्दीकी द्वारा ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि आज़ाद समाज पार्टी काशीराम झारखण्ड विधानसभा में कुल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसकी पहला सूची जारी हो चुकी है।

IMG 20241019 WA0050

इसमें छ उम्मीदवार संजय रविराज हज़ारीबाग विधानसभा, मोहम्मद काशिफ रज़ा सिद्दीकी जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा, मधुसूदन कुमार काँके विधानसभा, अजय सिंह चेरो डालटनगंज विधानसभा, सिराज खान विश्रामपुर विधानसभा और प्रभा देवी हुसैनाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने बताया कि इस बार वह स्वास्थ्य, शिक्षा, जाति प्रमाण पर बनने में जो दिक्कतों का सामना लोग कर रहे हैं, मोब्लिचिंग पर क़ानून बनाने जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरेंगे।