1000263562

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में जल्द शुरू होगा ऑडियोलॉजी सेंटर, फ्री में होगी सुनने की क्षमता की जांच…

खबर को शेयर करें
1000263562

Jamshedpur news: जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ईएनटी विभाग में जल्द ही ऑडियोलॉजी सेंटर शुरू होने जा रहा है। यहां अत्याधुनिक ऑडियोमेट्री मशीनों की मदद से लोगों की सुनने की क्षमता की जांच पूरी तरह मुफ्त में की जाएगी।

ईएनटी विभाग के डॉ. रोहित झा ने बताया कि ऑडियोमेट्री टेस्ट से अलग-अलग पिच और ध्वनियों को सुनने की क्षमता का आकलन किया जाता है, जिससे श्रवण हानि का समय रहते पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 50 साल से अधिक उम्र के लोगों में तो यह समस्या आम है, लेकिन अब किशोरों और युवाओं में भी यह तेजी से बढ़ रही है।

तेज आवाज में संगीत सुनना, इयरफोन का अधिक इस्तेमाल और शोरगुल वाले माहौल में काम करना इसके प्रमुख कारण हैं। बाहर इस जांच की कीमत लगभग 1000 रुपये होती है लेकिन MGM अस्पताल में यह सुविधा सभी उम्र के लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त होगी।