1000225845

ध्यान दे! रेल लाइन मरम्मत के कारण 2 अगस्त तक जनशताब्दी समेत 16 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का बदला रूट…

खबर को शेयर करें
1000225845

Azad Reporter desk: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के आदित्यपुर-गम्हरिया सेक्शन में रेल लाइन मरम्मत (TRT मशीन से दुरुस्तीकरण कार्य) के कारण कई ट्रेनों को रद्द करने और कुछ ट्रेनों का मार्ग बदलने का फैसला लिया है।

यह कार्य आज से 2 अगस्त 2025 तक चलेगा इस दौरान 16 ट्रेनें रद्द, 08 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा और 05 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा।

रद्द होने वाली ट्रेनें (तारीख अनुसार):

  1. हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021/12022)
    रद्द दिनांक: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त
  2. टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस (18113/18114)
    रद्द दिनांक: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त
  3. टाटानगर-गुवा मेमू (68003/68004)
    रद्द दिनांक: 19, 26 जुलाई और 02 अगस्त
  4. टाटानगर-राउरकेला मेमू (68043/68044)
    रद्द दिनांक: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 02 अगस्त
  5. बड़बिल-टाटानगर मेमू (68126/68125)
    रद्द दिनांक: 15, 22 और 29 जुलाई

शॉर्ट टर्मिनेशन / शॉर्ट ओरिजिनेशन वाली ट्रेनें:

  1. हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस (12871)
    टाटानगर तक चलेगी टाटा-टिटलागढ़ के बीच रद्द
    तारीखें: 15, 19, 22, 26, 29 जुलाई, 02 अगस्त
  2. हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस (22861)
    टाटानगर तक चलेगी टाटा-कंटाबांजी के बीच रद्द
  3. टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (12872)
    राउरकेला तक चलेगी राउरकेला-हावड़ा के बीच रद्द
  4. कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (22862)
    राउरकेला तक चलेगी राउरकेला-हावड़ा के बीच रद्द

डायवर्टेड रूट से चलने वाली ट्रेनें:

  1. पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477)
    डायवर्ट रूट: कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-इब
    संचालन तिथि: 18, 25 जुलाई और 01 अगस्त
    टाटानगर-राउरकेला के बीच 19, 26 जुलाई व 02 अगस्त को रद्द
  2. ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478)
    डायवर्ट रूट: इब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक
    संचालन तिथि: 14, 21, 28 जुलाई
    टाटानगर-झारसुगुड़ा के बीच 15, 22 और 29 जुलाई को रद्द
  3. दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287)
    डायवर्ट रूट: सीनी-कांड्रा होते हुए
    संचालन तिथि: 15, 22 और 29 जुलाई
    गम्हरिया-टाटानगर के बीच रद्द
  4. आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288)
    डायवर्ट रूट: कांड्रा-सीनी होते हुए
    संचालन तिथि: 18, 25 जुलाई और 01 अगस्त
    टाटानगर-गम्हरिया के बीच रद्द

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन स्टेटस की जानकारी IRCTC या रेलवे पूछताछ नंबर से प्राप्त करें।