1000259882

आदित्यपुर में IAS अफसर के पिता से रंगदारी की कोशिश, विरोध पर हमला, एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार…

खबर को शेयर करें
1000259882

Jharkhand: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह अपराधियों ने केरल कैडर के IAS अधिकारी सुमित ठाकुर के पिता विजय ठाकुर के निर्माणाधीन मकान पर धावा बोल दिया। तीन बदमाशों ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया।

घटना के दौरान शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़ा गया आरोपी कुलुपटांगा निवासी है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने मकान निर्माण स्थल को निशाना बनाकर रंगदारी वसूलने की योजना बनाई थी। फिलहाल एक आरोपी को जेल भेज दिया गया है और बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।