1000230255

जमशेदपुर के परसुडीह में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट और छेड़खानी, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी…

खबर को शेयर करें
1000230255

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते मारपीट और छेड़खानी के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों की ओर से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला थाने पहुंचते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पहले पक्ष की एक महिला ने आरोप लगाया है कि गुरुवार को शंकरपुर कबीर मंदिर के पास मिहिर गोप, मनोज नायक, दिलीप गोप, अभिमन्यु गोप और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की। महिला के अनुसार आरोपी घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और छेड़खानी भी की गई।

दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज प्राथमिकी में शायम गोप, सुषमा गोप, शायम की मां और शायम का भाई टिंकू गोप को आरोपी बनाया गया है। घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है जब चांदनी चौक स्थित आवास पर गाली-गलौज, मारपीट और छेड़खानी की घटना घटी।

परसुडीह थाना प्रभारी के अनुसार यह एक ही परिवार का आपसी विवाद है। छोटी सी बात को लेकर मामला इस स्तर तक पहुंच गया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

फिलहाल दोनों मामले की तहकीकात जारी है।