1000230936

रांची में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2, जल्द होगी शुरुआत…

खबर को शेयर करें
1000230936

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची में स्वास्थ्य क्षेत्र को नई ऊंचाई देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। यहां एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल RIMS-2 बनाया जाएगा। यह अस्पताल 2600 बेड का होगा और सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस रहेगा।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जानकारी दी कि बहुत जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स जैसी तमाम सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं एक ही जगह देगा।

यह होंगी मुख्य सुविधाएं:
•मेडिकल कॉलेज
•नर्सिंग संस्थान
•डॉक्टर्स क्वार्टर
•स्टूडेंट हॉस्टल
•रिसर्च सेंटर
•टेलीमेडिसिन यूनिट

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल का दौरा किया और वहां की चिकित्सा व्यवस्था को देखा। RIMS-2 को भी उसी मॉडल पर बनाया जाएगा जिससे मरीजों को बेहतरीन सुविधा मिलेगी।

1000 करोड़ का सहयोग देगा ADB:
इस परियोजना को एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से 1000 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी जबकि बाकी खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

सरकार की योजना है कि इस अस्पताल के माध्यम से झारखंड को मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बनाया जाए। RIMS-2 के बनने से न केवल झारखंड के लोगों को, बल्कि देशभर के मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक अस्पताल नहीं बल्कि झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाला ऐतिहासिक कदम है।