1000268626

Asia cup 2025 : 19 अगस्त को टीम इंडिया का ऐलान, गिल की वापसी से बदल सकता है संजू सैमसन का बैटिंग ऑर्डर…

खबर को शेयर करें
1000268626

Azad Reporter desk: Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इसे लेकर भारतीय टीम की घोषणा 19 अगस्त को की जाएगी। टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई चयन की दुविधाओं में उलझी हुई है। सबसे बड़ी चुनौती शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों को पहले से मजबूत टॉप ऑर्डर में फिट करने की है जिसमें पहले से अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं।

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि अगर गिल को जगह दी जाती है तो संजू सैमसन को पांचवें नंबर पर भेजना पड़ सकता है जहां उनका बल्ला अब तक नहीं चला है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022 से 2024 के बीच सैमसन ने पांचवें नंबर पर 5 मैचों में सिर्फ 62 रन बनाए हैं। वहीं ओपनिंग में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है 14 मैचों में 512 रन तीन शतक और एक अर्धशतक।

इंग्लैंड में हाल ही की टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाकर गिल ने एक बार फिर से अपनी दावेदारी मजबूत की है। टी-20 फॉर्मेट में भी उन्होंने 22 मैचों में 47 की औसत से 893 रन बनाए हैं।

दूसरी ओर आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सैमसन के हालिया आंकड़े बेहतरीन रहे हैं। अभिषेक ने पिछले 42 मैचों में 1363 रन बनाए हैं तिलक ने 36 मैचों में 1200 रन और सैमसन ने 31 मैचों में 908 रन ठोके हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 1100 से ज्यादा रन बनाए हैं हालांकि उनकी फॉर्म में गिरावट आई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या गिल तीसरे ओपनर के तौर पर बेंच पर बैठेंगे या उन्हें टीम में शामिल करने के लिए संजू सैमसन को मिडिल ऑर्डर में भेजा जाएगा? अगर ऐसा होता है तो फिर विकेटकीपिंग कौन करेगा और क्या सैमसन मध्यक्रम में सफल हो पाएंगे? यही टीम चयन की सबसे बड़ी दुविधा बनी हुई है।