1000215371

चाकुलिया में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव को लेकर एंटी लार्वा छिड़काव, छह जगह मिले डेंगू के लार्वा…

खबर को शेयर करें
1000215371

Jamshedpur news: बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को नगर पंचायत के कर्मियों और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर एंटी लार्वा छिड़काव अभियान चलाया।

टीम ने जलजमाव वाले इलाकों और नालियों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कर लोगों को मच्छर से फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी और सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया। इस दौरान घर-घर जाकर लार्वा की जांच भी की गई जिसमें कुल छह जगहों पर डेंगू के लार्वा पाए गए। टीम ने उन लार्वा को नष्ट कर दिया।

नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में ग्रामीणों को अपने घर के आस-पास जलजमाव न होने देने नियमित सफाई रखने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। अभियान में एमपीडब्ल्यू राजेन्द्र महतो, विकास महतो, नपं कर्मी असिम नाथ समेत अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।