1000286132

जमशेदपुर में मानगो नगर निगम और अंचल प्रशासन द्वारा MGM अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाओ अभियान…

खबर को शेयर करें
1000286132

Jamshedpur news: मानगो डिमना रोड स्थित नए MGM अस्पताल के सामने रोजाना लगने वाले ठेले, फल और नाश्ते की दुकानें लोगों के आवागमन में परेशानी और जाम की समस्या का कारण बन रही थीं। इसी को देखते हुए सोमवार को मानगो नगर निगम और अंचल प्रशासन की टीम JCB के साथ मौके पर पहुँची और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों को हटाया गया।

1000286116

हालांकि दुकानदारों ने खुलकर विरोध नहीं किया। प्रशासन ने साफ किया कि आदेश न मानने वालों पर आगे जुर्माना लगाया जाएगा।

1000286120

वहीं मानगो अंचलाधिकारी ने जानकारी दी कि टाटा स्टील द्वारा वेंडर जोन बनाया जा रहा है और हटाए गए दुकानदारों को वहां शिफ्ट किया जाएगा।

1000286128

यह पूरा अभियान सड़क चौड़ीकरण, ट्रैफिक की समस्या दूर करने और लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।