IMG 20250804 160920

जमशेदपुर के डोबो पुल से एक और युवती ने लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान…

खबर को शेयर करें
IMG 20250804 160920

Jamshedpur news: एक बार फिर जमशेदपुर के डोबो पुल से छलांग लगाने की खबर सामने आई है। सोमवार सुबह कपाली पानी टंकी के पास मिलाटनगर के नसीम समेत तीन मछुआरे जब मछली पकड़ रहे थे तभी उन्होंने एक युवती को बहते हुए देखा।

मछुआरों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए काफी प्रयास और मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। उसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।

युवती की पहचान शुरुआती जानकारी के आधार पर साकची ‘पूनम’ नाम से हुई है जिसकी उम्र लगभग 18 से 19 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह इस समय जीवित है लेकिन गंभीर रूप से घायल है। उसकी कमर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसका इलाज ब्रह्मानंद अस्पताल में चल रहा है और वह बात करने की स्थिति में नहीं है।

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि जमशेदपुर में बीते कुछ दिनों में यह नदी में छलांग लगाने की चौथी घटना है और अगर डोबो पुल की बात करें तो वहां यह एक सप्ताह के भीतर तीसरी घटना है।

ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि बार-बार हो रही इन घटनाओं के बावजूद अब तक पुल पर कोई सुरक्षा उपाय जैसे रेलिंग या जाल क्यों नहीं लगाए गए हैं?

साथ ही यह भी सोचने की जरूरत है कि आखिर आज की युवा पीढ़ी किन मानसिक या सामाजिक दबावों से गुजर रही है जो उन्हें ऐसे खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर रही है।