JPSC में टेल्को की अंकिता ने हासिल किया 30वां रैंक, मेहनत से जमशेदपुर का नाम किया रोशन…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के टेल्को की रहने वाली अंकिता कुमारी ने JPSC परीक्षा में 30वां रैंक लाकर पूरे जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। अंकिता की इस सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है।
अंकिता ने बताया कि उनका सफर एक सामान्य गृहिणी से शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि पढ़ाई का सपना हमेशा से था लेकिन जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई करना आसान नहीं था। रात में जब सब सो जाते थे तब वह पढ़ाई करती थीं। रोज़ 2-3 घंटे पढ़ाई करके खुद को मोटिवेट करती थीं कि एक दिन यह मेहनत जरूर रंग लाएगी।
उन्होंने कहा कि डेडिकेशन और टाइम मैनेजमेंट उनकी सफलता की कुंजी रहा। साथ ही उन्होंने टेस्ट सीरीज और करंट अफेयर्स को भी गंभीरता से लिया।
अंकिता का मानना है कि अगर मन में ठान लिया जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनके पति अनुज कुमार ने भी पूरे सफर में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि अंकिता की लगन को देखकर उन्होंने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया।
JPSC में मिली इस सफलता के बाद बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार भी अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं।
अंकिता की सफलता हर उस व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा है जो कठिनाइयों के बीच भी अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखता है।

