1000298176

जमशेदपुर में अज्ञात पुट्टी मिस्त्री की छत से गिरने के बाद मौत, अस्पताल छोड़कर फरार हुए लोग…

खबर को शेयर करें
1000298176

Jamshedpur news: बुधवार को शहर में एक अज्ञात पुट्टी मिस्त्री छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने MGM अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक शहर के किसी इलाके में पुट्टी का काम कर रहा था और अचानक काम के दौरान वह छत से नीचे गिर गया।

अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट और अन्य संभावित जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में भी जांच की जा रही है ताकि मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

पुलिस ने यह भी बताया कि अस्पताल में मृतक को लाने वाले लोग शव छोड़कर फरार हो गए। इस घटना को पुलिस संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और शव की पहचान के साथ-साथ उन लोगों की खोज में भी जुटी है।