जमशेदपुर के बोड़ाम में अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, हजारों का नुकसान, पुलिस ने मौके पर दिलाया 65 हजार का मुआवजा…

Jamshedpur news: बोड़ाम थाना क्षेत्र के भूला मोड़ स्थित दिघी भूला हाई स्कूल के पास गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार अचानक सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गई।
हादसे में दुकान की दीवार फट गई और अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में दुकानदार प्रदीप बनर्जी और वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए और कार चालक की तलाश शुरू कर दी। सूचना पाकर बोड़ाम पुलिस भी तुरंत पहुंची और मामले में हस्तक्षेप किया।
पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया और पीड़ित दुकानदार प्रदीप बनर्जी को मौके पर ही 65 हजार रुपये का मुआवजा दिलाया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

