1000213380

जमशेदपुर के NH 33 पर अमूल कंपनी के गोदाम में अगलगी के बीच अब सामने आई साजिश की आशंका,दस करोड़ से अधिक के नुकसान का दावा…

खबर को शेयर करें
1000213380

Jamshedpur news: जमशेदपुर के MGM थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 (NH-33) पर सिमुलडांगा स्थित अमूल कंपनी के गोदाम में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। आग पर करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका। आग इतनी भयानक थी कि टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग की कुल आठ दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा।

गोदाम के मालिक दीपक खेमका ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इस गोदाम में अमूल कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स संग्रहित थे जो पूरे कोल्हान क्षेत्र में सप्लाई किए जाते थे।

पूर्व जिला परिषद सदस्य पिंटू दत्ता ने इस अगलगी को लेकर साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि जिस बड़े क्षेत्र में यह गोदाम फैला है उस अनुपात में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है।