1000217338

आलिया भट्ट की पहचान का दुरुपयोग! आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट वेदिका शेट्टी ₹77 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000217338

Azad Reporter desk: एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई की जुहू पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर दो साल के भीतर आलिया भट्ट के नाम से कथित तौर पर ₹76.9 लाख की ठगी करने का आरोप है।

यह मामला कुछ महीने पहले तब सामने आया था जब आलिया की मां सोनी राजदान ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी।

करीब पांच महीने तक फरार रहने के बाद वेदिका को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया। 8 जुलाई को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।

पुलिस ने वेदिका पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक वेदिका ने आलिया भट्ट की फर्जी साइन करके यह रकम हड़पी। अभी तक आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होगी। इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म में शरवरी वाघ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

इसके अलावा आलिया जल्द ही अपने पति रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगी।