टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में अखंड पाठ की समाप्ति, नए प्रधान सतबीर सिंह सत्ते ने संभाली जिम्मेदारी…

Jamshedpur news: टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में 8 जुलाई से चल रहे अखंड पाठ का समापन भोग के साथ किया गया। इस मौके पर लगभग 1500 सिख संगत मौजूद रही। कार्यक्रम में रागियों द्वारा गुरु साहिब की हजूरी में शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया।
इस पावन अवसर पर सर्वसम्मति से चुने गए नए प्रधान सरदार सतबीर सिंह सत्ते ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) और संगत का आभार जताया। उन्होंने CGPC के मुख्य सेवादार सरदार भगवान सिंह को सरोपा भेंट कर धन्यवाद दिया।
सरदार भगवान सिंह ने कहा कि संगत के सहयोग से सभी प्रत्याशियों ने मिलकर आपसी सहमति से प्रधान चुना है, जो समाज के लिए एक मिसाल है। उन्होंने बताया कि सतबीर सिंह सत्ते पहले से ही निस्वार्थ सेवा में लगे रहे हैं।
नवनियुक्त प्रधान सतबीर सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर गुरुद्वारा साहिब की सेवा करेंगे और जल्द ही नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे।
इस दौरान उपस्थित प्रमुख व्यक्ति—
•CGPC के प्रधान: सरदार भगवान सिंह
•CGPC चेयरमैन: गुरमीत सिंह तोते
•महासचिव: गुरुचरण सिंह बिल्ला
•मुख्य सलाहकार व तीन प्लेट गुरुद्वारा के प्रधान: सुरजीत सिंह खुशीपुर
•अन्य सदस्य: चंचल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरिंदर सिंह छिंदा, सरबजीत ग्रेवाल
•नौजवान सभा प्रधान: अमरीक सिंह
•अन्य गणमान्य: हरविंदर सिंह सोनी, करतार सिंह बाजवा, दलजीत सिंह (नामदा बस्ती), अवतार सिंह (बारीडीह)
साथ ही मानगो, सीताराम डेरा, नामदा बस्ती, बिरसानगर के गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य और स्त्री सत्संग सभा की भी उपस्थिति रही।
प्रधान सतबीर सिंह ने नई कमेटी की घोषणा की और कहा कि जल्द ही इसका विस्तार कर नए सदस्य जोड़े जाएंगे। साथ ही एक स्कूल कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
नई कमेटी के सदस्य इस प्रकार हैं!
Chairman
- मलकीत सिंह लल्लू
- सुखदेव सिंह माली
- बलबीर सिंह बबलू
President
सतबीर सिंह
Vice President
- रणजीत सिंह
- जसबीर सिंह शेरा
General Secretary
- जसवंत सिंह
- चरणजीत सिंह
Office Secretary
- रणजीत सिंह
- कर्नैल सिंह
Spokesperson
- नानक सिंह
- बलजीत सिंह संसोआ
इस शुभ अवसर ने टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब को एक नई ऊर्जा और दिशा दी है जिससे आने वाले समय में और बेहतर सेवा कार्य की उम्मीद की जा रही है।


