1000230935

मानसून में सस्ता हुआ हवाई सफर, रांची से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के किराए में बड़ी कटौती…

खबर को शेयर करें
1000230935

Azad Reporter desk: मानसून की शुरुआत के साथ देशभर में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में कमी आई है। इसका सीधा असर हवाई टिकटों की कीमत पर पड़ा है। रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों के लिए हवाई टिकट अब पहले के मुकाबले काफी सस्ते हो गए हैं।

एयरलाइंस कंपनियों के अनुसार, पिछले दो महीनों में हवाई किराए में 3,000 से 4,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। जहां मई में रांची से मुंबई या बेंगलुरु जाने का किराया 7,500 से 9,000 रुपये तक था वहीं अब ये किराए घटकर 4,500 से 6,000 रुपये के बीच हो गए हैं।

वर्तमान किराया कुछ इस प्रकार है:
•रांची से दिल्ली – ₹5,097
•रांची से बेंगलुरु – ₹5,480
•रांची से मुंबई – ₹6,141
•रांची से कोलकाता – ₹2,699
•रांची से हैदराबाद – ₹4,799
•रांची से चेन्नई – ₹5,238

वापसी टिकटों के दाम भी घटे हैं। जैसे दिल्ली से रांची का टिकट अब ₹4,798 और कोलकाता से रांची का टिकट ₹2,499 में मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक रांची एयरपोर्ट से मई में प्रतिदिन 8,500 से 9,000 यात्री सफर कर रहे थे। लेकिन अब यह संख्या घटकर 6,000 से 6,500 के बीच रह गई है।

एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार हर साल बारिश के मौसम में यात्री संख्या घटती है जिससे किराए में कटौती करनी पड़ती है। यह मंदी सितंबर के पहले हफ्ते तक रह सकती है। इसके बाद त्योहारों के मौसम में यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ेगी और टिकटों के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।