1000223248

म्यांमार के बौद्ध मठ पर वायुसेना का खौफनाक हमला!! 23 की अब तक मौत जिसमें मासूम बच्चे भी शामिल, लगभग 30 घायल…

खबर को शेयर करें
1000223248

Azad Reporter desk: दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित देश म्यांमार जो भारत के मिज़ोरम, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश राज्यों से सटा हुआ है एक बार फिर दुनिया की नजरों में है लेकिन इस बार किसी चुनाव या विकास के लिए नहीं बल्कि एक भीषण सैन्य हमले के कारण।

केंद्रीय म्यांमार के सागाइंग क्षेत्र के लिं ता लू गांव में स्थित एक बौद्ध मठ पर गुरुवार तड़के करीब 1 बजे वायुसेना ने हमला कर दिया। इस मठ में 150 से ज्यादा लोग जिनमें महिलाएं बच्चे और बुज़ुर्ग शामिल थे सैन्य हिंसा से बचने के लिए शरण लिए हुए थे। अचानक हुए इस हवाई हमले ने पूरे इलाके को थर्रा दिया।

इस हमले में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई जिनमें 4 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं 30 लोग घायल हुए जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह सब 2021 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद शुरू हुआ जब सेना ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को हटा दिया और आंग सान सू की को नजरबंद कर दिया। तब से म्यांमार गृहयुद्ध की आग में झुलस रहा है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस संघर्ष में अब तक 75 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। 17.6 मिलियन (1.76 करोड़) से ज्यादा लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत है। 30 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। देश की अर्थव्यवस्था 18% तक गिर चुकी है जिससे भुखमरी और गरीबी बेतहाशा बढ़ी है।

सेना पर हैं गंभीर आरोप!!
म्यांमार की सेना पर लगातार आरोप लगते रहे हैं —
निर्दोष गांववालों को मारना, गांवों को जलाना, हवाई हमले करना, और युद्ध अपराधों को अंजाम देना।