1000248020

अग्निवीर भर्ती रैली : 5 से 18 अगस्त तक अयोध्या में होगा आयोजन, प्रयागराज समेत कई जिलों के युवा शामिल…

खबर को शेयर करें
1000248020

Azad Reporter desk: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 5 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक अयोध्या कैंट स्थित डोगरा रेजिमेंटल ग्राउंड में आयोजित होगी। यह रैली सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) अमेठी और अयोध्या के नागरिक प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कराई जाएगी।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर देबोर्थो धर ने बताया कि इस रैली में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने पहले ही ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास कर लिया है। भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/एसकेटी, सिपाही फार्मा और सिपाही एनए/एनए (पशु चिकित्सक) श्रेणियों के उम्मीदवार भाग लेंगे।

जिला वार कार्यक्रम

•5 अगस्त – अमेठी, कौशांबी
•6 अगस्त – रायबरेली
•7 अगस्त – प्रतापगढ़
•8 अगस्त – अयोध्या, सिद्धार्थनगर
•9 अगस्त – प्रयागराज
•10 अगस्त – सुल्तानपुर, बस्ती
•11 अगस्त – आंबेडकर नगर, महाराजगंज
•12 अगस्त – संत कबीर नगर, कुशीनगर
•13 अगस्त – टेक्निकल और क्लर्क/एसकेटी
•14 अगस्त – एवीटीडीएन (8वीं/10वीं पास), सिपाही एनए/फार्मा

विंग कमांडर ने बताया कि हाल ही में भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। दौड़ की समय सीमा को बढ़ाया गया है और इसमें दो अतिरिक्त घेरे शामिल किए गए हैं। इससे अधिक अभ्यर्थियों को मेरिट सूची में आने का अवसर मिलेगा। योग्य उम्मीदवारों को दूसरी सूची में भी मौका मिल सकता है।

शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय अयोध्या में सेना और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई।