IMG 20250421 WA0077
|

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के निरीक्षण के बाद एमजीएम अस्पताल में बड़े बदलाव की तैयारी…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर मे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बीते रात सदर अस्पताल का निरीक्षण किया और कई नए फैसले लिए। इसके बाद आज यानी 21 अप्रेल सोमवार को उन्होंने एमजीएम अस्पताल की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्पताल की बिल्डिंग और स्वच्छता अच्छी है, लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं है।स्वास्थ्य मंत्री ने पानी की व्यवस्था नहीं होने पर चिंता जताई और कहा कि वे जल्द ही बैठक कर इस समस्या का समाधान करेंगे।

IMG 20250421 WA0080

उन्होंने यह भी घोषणा की कि अस्पताल में बेड की व्यवस्था भी की जाएगी।आज़ाद रिपोर्टर ने एक वीडियो चलाया था जिसमें डेथ बॉडी को ऑटो से ले जाया जा रहा था। जब हमारे संवाददाता ने यह सवाल किया तो काउंटर करते हुए मंत्री ने कहा कि अब 300 नए एंबुलेंस आएंगे और 300 बाइक एंबुलेंस भी दिए जाएंगे ताकि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत न हो।अब देखते हैं की ये बातें सिर्फ मीडिया के सामने देने वाला आदेश है या सच में बदलाव आयेगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है।

IMG 20250421 WA0079

उन्होंने कहा है कि जब एमजीएम अस्पताल नए डिमना परिसर में शिफ्ट हो जाएगा, तो पुराने साकची एमजीएम अस्पताल को तोड़कर 500 करोड़ रुपये की लागत से एक नया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इससे जमशेदपुर के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है।