1000241291

आफताब अंसारी केस!! फरार होने के 48 घंटे बाद नदी से मिली लाश, पोस्टमार्टम अब रांची रिम्स में…

खबर को शेयर करें
1000241291

Azad Reporter desk:रामगढ़ थाना परिसर से फरार होने के 48 घंटे बाद आफताब अंसारी की लाश दामोदर नदी से बरामद की गई। रविवार को पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल लेकर पहुंची।

एसपी अजय कुमार ने बताया कि मेडिकल टीम ने शव की खराब हालत को देखते हुए कहा कि यहां उपलब्ध संसाधनों के कारण पोस्टमार्टम संभव नहीं है। इसलिए शव को रांची रिम्स भेज दिया गया है जहां अब पोस्टमार्टम किया जाएगा।

इस दौरान अस्पताल में दंडाधिकारी और मेडिकल टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया की गई।