1000241273

Adityapur : सोनी ऑटो यूनिट-3 में मजदूर की मौत पर हंगामा, JLKM का आंदोलन 24 घंटे से जारी…

खबर को शेयर करें
1000241273

Jharkhand: आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सोनी ऑटो एंड एलाइड कंपनी यूनिट-3 में तीन दिन पहले काम के दौरान एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक के परिवार को कंपनी की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर JLKM (झारखंडी मजदूर संगठन) के नेतृत्व में परिजनों ने न्याय की मांग शुरू कर दी है।

इस घटना के विरोध में JLKM का आंदोलन 24 घंटे से अधिक समय से जारी है। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी तरुण महतो के नेतृत्व में यह धरना जारी है।

JLKM की मांग है कि मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये का मुआवजा, एक आश्रित को स्थायी नौकरी और बच्चे की पढ़ाई का खर्च (इंटर तक) कंपनी उठाए। जब तक यह मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

कंपनी ने केवल 4 हजार रुपये मुआवजे की पेशकश की है जिस पर आक्रोश जताते हुए JLKM नेताओं ने कहा कि यह मजदूर और इंसानियत का अपमान है।

JLKM नेताओं का कहना है कि अगर परिवार को न्याय नहीं मिला तो यह आंदोलन पूरे राज्य में फैल जाएगा।

इस आंदोलन में जिलाध्यक्ष दीपक महतो, नगर अध्यक्ष प्रदीप महतो, राहुल महतो, मनसा दास, आस्तिक महतो, मीडिया प्रभारी मनोज महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय मजदूर शामिल हैं।