1000254313

Adityapur: रामबढ़िया बस्ती में खुलेआम चल रहा जुए का अड्डा, लोगों में दहशत, कार्रवाई की मांग तेज…

खबर को शेयर करें
1000254313

Jharkhand: आदित्यपुर थाना क्षेत्र की रामबढ़िया बस्ती एक बार फिर अवैध गतिविधियों का अड्डा बनती जा रही है। यहां खुलेआम जुए का अड्डा संचालित होने की खबर सामने आई है जिससे स्थानीय लोग भय और चिंता में जीने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासियों के अनुसार यह जुआ अब केवल इलाके तक सीमित नहीं है। दूर-दराज के जिलों से भी जुआ खेलने वाले लोग यहां पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि बस्ती के बाहर मुख्य सड़क पर देर शाम लग्जरी गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं।

इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र में कभी भी किसी बड़ी झड़प या हिंसक घटना की आशंका जताई जा रही है। लोग डरे-सहमे हैं और बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस जुए के अड्डे पर तत्काल छापेमारी कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस पूरे मामले में आदित्यपुर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक उनके पास कोई आधिकारिक शिकायत नहीं पहुंची है लेकिन वे स्वयं इस मामले की जांच करेंगे। यदि कोई अवैध गतिविधि पाई जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों की गुहार है प्रशासन कार्रवाई करे ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।