1000213100

झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों पर कार्रवाई, भूमि अधिग्रहण और अनुशासनहीनता के लगे आरोप…

खबर को शेयर करें
1000213100

Jharkhand: झारखंड सरकार ने प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों पर भूमि अधिग्रहण में अनियमितता, अनुशासनहीनता और सरकारी नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप हैं।

इस अधिकारियों पर खतरा…

  1. सतीश चंद्र झा – यह अधिकारी हजारीबाग के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इन पर भूमि अधिग्रहण में गंभीर गड़बड़ी के आरोप हैं। सरकार ने इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया है।
  2. विवेक कुमार मेहता – बरही (हजारीबाग) के तत्कालीन अंचल अधिकारी रहे विवेक कुमार मेहता पर अनुशासनहीनता और कदाचार के आरोप हैं। उनके खिलाफ झारखंड सरकारी सेवक नियमावली 2016 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
  3. संजय कुमार सिंह – ये भी बरही (हजारीबाग) के तत्कालीन अंचल अधिकारी थे। उन पर भी सरकारी नियमों के उल्लंघन का आरोप है और इनके विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

राज्य सरकार ने कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के जरिए संकल्प पत्र जारी कर इन तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को मंजूरी दी है। यह फैसला साफ संकेत देता है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।