जुगसलाई में बिना लाइसेंस और अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई, कई दुकानों पर जुर्माना…

Jamshedpur news: जुगसलाई नगर परिषद ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही दुकानों और अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना ठोका। यह अभियान स्टेशन रोड इलाके में चलाया गया।
नगर परिषद ने आशियाना डिजिटल होम, मां वैष्णो ज्वेलर्स, मोती स्टोर, मुस्कुराहाट डेंटल क्लीनिक, फूड कोर्ट और डायमंड नामक दुकानों पर कुल 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इन सभी दुकानों को बिना वैध ट्रेड लाइसेंस चलाए जाने पर दंडित किया गया।
वहीं गणगौर स्वीट्स पर दुकान के बाहर अतिक्रमण करने के कारण 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
नगर परिषद की टीम ने सभी दुकानदारों को जल्द से जल्द लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया है। इस अभियान में राजस्व निरीक्षक उमेश प्रजापति, राहुल कुमार दास, नसीम अख्तर, दिनेश कुमार, बुधेश्वर मंडल समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान के निर्देश पर अब यह अभियान रोजाना अलग-अलग इलाकों में चलाया जाएगा। साथ ही सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों से भी मौके पर ही जुर्माना वसूला जा रहा है। इस कार्रवाई से नगर परिषद की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने की मुहिम को मजबूती मिली है।

