1000243908

जमशेदपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई, 3 वाहन जब्त…

खबर को शेयर करें
1000243908

Jamshedpur news: जमशेदपुर में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर खनन टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मानगो थाना क्षेत्र में बालू से भरा एक वाहन (जेएच 09 एपी-7863) पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर मानगो थाना परिसर में रखा गया है।

वहीं कोवाली थाना क्षेत्र में पत्थर चिप्स का अवैध परिवहन कर रहे दो हाईवा (जेएच 22 जी-7681 और ओडी 11 डब्ल्यू-9973) को भी पकड़ा गया। दोनों गाड़ियों को कोवाली थाना में जमा कर दिया गया है।

प्रशासन ने कहा है कि अवैध खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखी जाएगी और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।