जमशेदपुर पुलिस की करवाई!! परसुडीह में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार को पांच वर्षीय मासूम बच्ची से हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी सुशेण हेमब्रम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। रविवार को विधायक प्रतिनिधि मिथुन चक्रवर्ती, बीजेपी नेता गोविंदा पति, JBKSS नेता गणपति करुआ, मोहम्मद सिकंदर और महिला नेत्री मीणा रानी प्रधान के नेतृत्व में आक्रोशित लोगों ने थाना घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की थी।
लोगों का आरोप था कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। बढ़ते दबाव के बाद पुलिस के आलाधिकारी सक्रिय हुए और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फिलहाल पीड़ित बच्ची का इलाज सादर अस्पताल में चल रहा है।

