Road Accident – मानगो छोटा पुल पर स्कूटी टकराई डिवाइडर से मौके पर चालक अख्तर की मौत, शव MGM अस्पताल में

जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल पर कुछ देर पहले सड़क दुर्घटना में जवाहरनगर के अख्तर इमाम (41 वर्षीय) अपनी स्कूटी ( JH05DJ5813) से मानगो से साकची जा रहे थे, जब उनकी स्कूटी मानगो पुल पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में अख्तर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अब उनके मौत की पुष्टि कर दी है। स्कूटी पर उनके साथ मौजूद दूसरे व्यक्ति को भी मामूली चोटें आई हैं।



