जमशेदपुर के परसुडीह में हादसा!! करनडीह चौक के पास तेज रफ्तार बाइक पिकअप वैन से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक के पास शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई फिर सीधे एक पिकअप वैन के नीचे जा घुसी।
इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे पिकअप वैन के नीचे से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल भिजवाया।
घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति काफी तेज थी जिससे युवक बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका।
फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।


