Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज मानसून का कहर, कई जिले में खतरनाक रूप लेगा आज मानसून, IMD का अलर्ट…

Jharkhand: झारखंड में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। राजधानी रांची, गुमला, सिमडेगा और अन्य जिलों में तेज बारिश और तेज हवाओं का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
रांची के कांके इलाके में बीते 24 घंटे में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो अब तक की सबसे अधिक है। मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है कभी तेज धूप, तो कभी रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
कहां-कहां जारी हुआ अलर्ट?
ऑरेंज अलर्ट: गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम इन जिलों में भारी बारिश के साथ 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
येलो अलर्ट: रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
झारखंड के ऊपर से इस समय मानसून ट्रफ लाइन गुजर रही है साथ ही बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र भी असर दिखा रहा है। इसका सीधा प्रभाव दक्षिणी और मध्य झारखंड पर पड़ रहा है।
रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने किसानों को आगाह किया है कि तेज बारिश से खड़ी फसल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लेकर ही खेतों में जाएं।
कहां कितनी बारिश हुई?
रांची: 642 मिमी
पूर्वी सिंहभूम: 650 मिमी
सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी: 450 मिमी से अधिक
देवघर: सामान्य से 20% कम बारिश
गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज: 27% कम बारिश
लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और निकलें तो छाता या रेनकोट साथ रखें। तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली, पेड़ और ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।
राज्यभर में बारिश का यह दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है।

