Guadagno Law PLLC.2401171702550
|

जमशेदपुर के गोलमुरी में युवक पर चापड़ से हमला, दो गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: गोलमुरी में एक युवक पर चापड़ से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार सुबह 7.45 बजे आरडी टाटा गोलचक्कर के पास हुई। हमलावरों ने युवक पर चापड़ से हमला किया और फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक कार को जब्त किया है। घायल युवक ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने राजा, उवैश, जाकिर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।पुलिस के अनुसार, राजा फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उसके खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज है। घायल युवक ने बताया कि हमलावरों के हाथ में पिस्तौल भी थी और उन्होंने उसके घर में भी घुसने की कोशिश की।घटना के बाद घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।गोलमुरी थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राजा के घर में छापेमारी कर उसके भाई को हिरासत में लिया है और उसकी कार को जब्त कर लिया है। इसके अलावा जावेद को भी गिरफ्तार किया है।