1000218416

जमशेदपुर के साकची में युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर लगी गंभीर चोट…

खबर को शेयर करें
1000218416

Jamshedpur news: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना काशीडीह लाइन नंबर तीन के रहने वाले अभिषेक लारोकर के साथ हुई जिसे सिर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज MGM अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक बुधवार देर शाम अपने चचेरे भाई वैभव लारोकर के साथ आमबगान जा रहा था। जैसे ही दोनों इपीएफओ कार्यालय के पास पहुंचे वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन-चार युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर अभिषेक पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक ने अपने हाथ में पहने कड़े से अभिषेक के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया।

वैभव ने किसी तरह घायल अभिषेक को अस्पताल पहुंचाया और तुरंत साकची थाना को सूचना दी। अभिषेक ने बताया कि वह हमलावरों को पहचानता नहीं है। घटना अचानक हुई और हमलावर पहले से घात लगाए प्रतीत हो रहे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इलाके के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।