1000213848

जमशेदपुर के धतकीडीह में युवक ने लगाई फांसी, गमछे से बनाया मौत का फंदा…

खबर को शेयर करें
1000213848

Jamshedpur news: जमशेदपुर के धतकीडीह के गोडाउन इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां 37 वर्षीय इमाम हुसैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जो आज़ादबस्ती के मूल निवासी थे लेकिन काम के सिलसिले में अपनी ससुराल धातकीडीह में ही रहते थे। उन्होंने गमछे को फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना शनिवार देर रात की है। परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे और रात करीब 11:30 बजे जब घर लौटे तो देखा कि कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद है। खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाज़ा तोड़ा गया।

तुरंत सभी ने मिलकर उन्हें नीचे उतारा और आनन-फानन में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक शादीशुदा थे उनकी पत्नी का नाम गुड़िया परवीन है और उनके तीन बेटियां हैं और उनके पिता का नाम सुबान अंसारी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इमाम हुसैन की किसी से कोई रंजिश या मनमुटाव नहीं था। वे एक सामान्य और खुशहाल जीवन जी रहे थे।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और शव को जल्द ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।