1000224745

जमशेदपुर में वज्रपात से युवक की मौत, घर लौटते समय पेड़ के नीचे ले रहा था आश्रय…

खबर को शेयर करें
1000224745

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित कदमडीह में रविवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय शिव शंकर महतो के रूप में हुई है जो पेशे से मजदूर था।

जानकारी के अनुसार रविवार को तेज बारिश हो रही थी। शिव शंकर काम से लौटते वक्त बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी दौरान जोरदार बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के भाई जीतन महतो ने बताया कि घटना करीब शाम 4:30 बजे की है। शिव शंकर शादीशुदा था और उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।