1000207180
|

जमशेदपुर के बिरसानगर में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, छत पर टहलते वक्त हुआ हादसा…

खबर को शेयर करें
1000207180

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। टीचर्स कॉलोनी के पास रमणी फ्लैट में रहने वाले संजय नारायण सिंह के भांजे नीतीश कुमार सिंह की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार नीतीश बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला था और नासिक में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह अपनी नानी के श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले जमशेदपुर आया था। सोमवार को जब वह छत पर टहल रहा था उसी दौरान तेज गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन उसे तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।