जमशेदपुर के जुगसलाई में युवक ने की आत्महत्या, दुपट्टे से लगाई फांसी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर शहर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड में एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान चेतन जायसवाल के रूप में हुई है जो अपनी बहनों के साथ उसी इलाके में रहता था। गुरुवार सुबह जब चेतन ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर देखा कि चेतन ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि चेतन अविवाहित था और पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान भी नजर आता था हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। जुगसलाई थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

