सरायकेला में ट्रक ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, चालक केबिन में फंसा…

Seraikela News: सरायकेला थाना क्षेत्र के भोलाडीह के पास बुधवार देर रात एक ट्रक ने सामने जा रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक नंदकिशोर पंडा केबिन में फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर का ट्रक कांड्रा की ओर जा रहा था तभी ओडी09-3125 नंबर का ट्रक जिसमें लोहे की छड़ें लदी थीं, ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

